देश और विदेश की विभिन्न संस्थानों में स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू,जाने अन्य ऑप्शन
एजुकेशन डेस्क. देश के विभिन्न कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी संस्थानों ने स्कॉलरशिप प्रोग्राम का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह स्कॉलरशिप ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए है। इन प्रोग्राम्स के द्वारा कैंडिडेट्स अपने पसंद के संस्थानों में पढ़ाई करने के सपनों को पूरा कर सकते हैं।
एडीबी -जापान स्कॉलरशिप प्रोग्राम
किसके लिए | एशियन डेवलपमेंट बैंक और जापान द्वारा संयुक्त रूप से हर साल 10 देशों के 300 स्टूडेंट्स को यह स्कॉलरशिप दी जाती है। इन देशों के चुनिंदा इंस्टीट्यूट से एमए करने के लिए यह स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इस बार स्कॉलरशिप के लिए आईआईटी दिल्ली को चुना गया है। यहां से साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एमटेक करने के इच्छुक कैंडिडेट्स स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि स्कॉलरशिप के लिए उन्हीं स्टूडेंट्स को चुना जाएगा, जिनका चयन कोर्स के लिए हो चुका है। |
योग्यता | ग्रेजुएशन के साथ संबंधित फील्ड में 2 साल काम करने का अनुभव अनिवार्य है। साथ ही इंग्लिश पर भी मजबूत पकड़ होनी जरूरी है। 35 वर्ष से अधिक आयु के कैंडिडेट्स इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं होंगे। |
क्या मिलेगा | ट्यूशन फीस के अलावा हाउसिंग अलाउंस, मेडिकल इंश्योरेंस, ट्रैवल अलाउंस भी प्रदान किया जाएगा। |
आवेदन की अंतिम तिथि | अंतिम तिथि घोषित नहीं है। संभावित दिसंबर 2019 है |
अधिक जानकारी के लिए देखें | http://https://www.adb.org/site/careers/japan-scholarship-program/jsp-institutions |
एनयूएस ग्रेजुएट स्कूल स्कॉलरशिप 2020
किसके लिए | नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर द्वारा एनयूएस ग्रेजुएट स्कूल स्कॉलरशिप 2020 प्रदान की जा रही है। इस स्कॉलरशिप के लिए वे पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं जो साइंस,कम्प्यूटिंग, इंजीनियरिंग और मेडिकल से जुड़े फील्ड्स में पीएचडी करने के इच्छुक हों। |
योग्यता | इस स्कॉलरशिप के लिए ग्रेजुएशन के साथ जीआरई और टीओईएफएल/आईईएलटीएस एग्जाम क्वालिफाय करना जरूरी है। |
क्या मिलेगा | 1,57,857 रुपए, चार साल तक ट्यूशन फीस और कम्प्यूटर, बुक्स व कॉन्फ्रेंस अलाउंस दिए जाएंगे। |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 दिसंबर, 2019 |
अधिक जानकारी के लिए देखें | https://www.buddy4study.com/scholarship/nus-graduate-school-scholarship |
डच मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, कल्चर एंड साइंस
किसके लिए | डच रिसर्च यूनिवर्सिटीज और यूनिवर्सिटीज ऑफ अप्लाइड साइंस के सहयोग से यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। |
योग्यता | यहां से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले स्टूडेंट्स इसके लिए अप्लाय कर सकते हैं। हालांकि इसमें शर्त है कि आवेदकों ने इससे पूर्व नीदरलैंड के किसी इंस्टीट्यूट से डिग्री कोर्स न किया हो। |
क्या मिलेगा | इस स्कॉलरशिप के लिए चयनित स्टूडेंट्स को फर्स्ट ईयर में 3,95,623 रुपए दिए जाएंगे। |
आवेदन की अंतिम तिथि | 1 फरवरी, 2020 |
अधिक जानकारी के लिए देखें | https://www.buddy4study.com/scholarship/holland-scholarship |
जूनियर रिसर्च स्कॉलरशिप
किसके लिए | लेडी टाटा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा जूनियर रिसर्च स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है। पीड़ित व्यक्ति के रोग से संबंधित फील्ड में साइंटिफिक रिसर्च के लिए इच्छुक स्टूडेंट्स इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स के कक्षा 10वीं से लेकर अभी तक न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य हैं। |
योग्यता | अकादमिक सत्र 2018 और 2019 में एमबीबीएस/ एमएससी पूरी कर चुके स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। |
क्या मिलेगा | इस स्कॉलरशिप को हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को सत्र 2020-21 के लिए 31,000 रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। साथ ही 30,000 रुपए सालाना कंटिंजेंसी ग्रांट प्रदान की जाएगी। |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जनवरी, 2020 |
अधिक जानकारी के लिए देखें | https://www.ladytatatrust.org/StaticPageIndia/Awards/7 |

Next News
ह्यूमन स्टडीज और बायोजेंट्रम पीएचडी फेलोशिप प्रोग्राम शुरू, जानें अन्य ऑप्शन
स्टूडेंट्स संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं आवेदन
एमिटी यूनिवर्सिटी सहित देश और विदेश के अन्य संस्थानो ने ग्रेजुएट्स के लिए शुरू किया स्कॉलरशिप प्रोग्राम
कैंडिडेट संबंधित संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाय कर सकते हैं