एमिटी यूनिवर्सिटी सहित देश और विदेश के अन्य संस्थानो ने ग्रेजुएट्स के लिए शुरू किया स्कॉलरशिप प्रोग्राम
एजुकेशन डेस्क। देश-विदेश के बड़े संस्थानों से स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए ग्रेजुएट, पोसेट ग्रेजुएट कैंडिडेटेस के लिए नोटिफिकेशन जारी हुए है। कैंडिडेट संबंधित संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाय कर सकते हैं।
1.एमिटी यूनिवर्सिटी मेरिट स्कॉलरशिप्स
किसके लिए | एमिटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम द्वारा यह स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है। यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट (एमबीए व नॉन एमबीए) प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। |
योग्यता |
|
क्या मिलेगा | यूजी और पीजी (एमबीए) प्रोग्राम के लिए 100%, 50% और 25% स्कॉलरशिप दी जाएगी वहीं पीजी (नॉन एमबीए) प्रोग्राम के लिए 100% और 50% स्काॅलरशिप प्रदान की जाएगी। |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जनवरी, 2020 |
अधिक जानकारी के लिए देखें | https://www.amity.edu/gurugram/scholarship-scheme |
2.स्कीम ऑफ फाइनेंशियल असिस्टेंस/स्कॉलरशिप टू स्टूडेंट्स ऑफ सीए
किसके लिए | इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा यह स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है। सीए कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। |
योग्यता | ऐसे कैंडिडेट्स जो अभी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग ले रहे हों और परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपए से कम हो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। |
क्या मिलेगा | सीए इंटरमीडिएट स्टूडेंट्स काे एक साल के लिए प्रतिमाह 1500 रुपए का फाइनेंशियल असिस्टेंस प्रदान किया जाएगा। वहीं सीए फाइनल कोर्स के स्टूडेंट्स को प्रतिमाह 2000 रुपए का फाइनेंशियल असिस्टेंस मिलेगा। |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31 मार्च, 2020 |
अधिक जानकारी के लिए देखें : | https://www.icai.org/new_post.htmlpost_id=16112&c_id=219 |
3.इंटरनेशनल जॉइंट एमएससी प्रोग्राम स्कॉलरशिप्स
किसके लिए | जर्मनी की यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी द्वारा विकासशील देशों के स्टूडेंट्स के लिए यह स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के माध्यम से मेधावी स्टूडेंट्स को पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर की पढ़ाई पूरी करने में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। |
योग्यता | यूनिवर्सिटी में संचालित ज्योग्राफी ऑफ एन्वायरनमेंटल रिस्क्स एंड ह्यूमन सिक्योरिटी के एमएससी प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट के पास ग्रेजुएशन के बाद 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना भी जरूरी है। |
क्या मिलेगा | चयनित स्टूडेंट्स को पीजी प्रोग्राम की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 दिसंबर, 2019 |
अधिक जानकारी के लिए देखें : |
4.गेट्स कैंब्रिज स्कॉलरशिप 2020
किसके लिए | यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज द्वारा यह स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है। यहां से पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी करने वाले स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। |
योग्यता | यूनिवर्सिटी से फुल टाइम पीएचडी, एमएससी, मास्टर्स ऑफ लेटर्स या किसी पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। |
क्या मिलेगा | चयनित आवेदकों को कम्पोजीशन फीस, चार वर्षों के लिए मेंटेनेंस अलाउंस, विमान किराया व वीजा खर्च प्रदान किया जाएगा। |
आवेदन की अंतिम तिथि | 07 जनवरी, 2020 |
अधिक जानकारी के लिए देखें : | https://www.buddy4study.com/scholarship/gatescambridgescholarship |
5.केटीएच इंडिया स्कॉलरशिप
किसके लिए | केटीएच रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी स्वीडन द्वारा यह स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है। पोस्टग्रेजुएशन करने के इच्छुक स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। |
योग्यता | इंस्टीट्यूट के मास्टर्सप्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र होंगे जबकि जॉइंट मास्टर्स प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स पात्र नहीं हैं। |
क्या मिलेगा | चयनित स्टूडेंट्स को कोर्स के फर्स्ट और सेकंड ईयर में ट्यूशन फीस प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही दस महीने तक लिविंग अलाउंस भी दिया जाएगा। |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जनवरी, 2020 |
अधिक जानकारी के लिए देखें : | https://www.kth.se/en/studies/master/scholarships/kthindiascholarship1.422144 |

Next News
देश और विदेश की विभिन्न संस्थानों में स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू,जाने अन्य ऑप्शन
स्टूडेंट्स संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं आवेदन
ह्यूमन स्टडीज और बायोजेंट्रम पीएचडी फेलोशिप प्रोग्राम शुरू, जानें अन्य ऑप्शन
स्टूडेंट्स संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं आवेदन