MP / राज्य सेवा परीक्षा के फिर बढ़ाए पद, अब 533 पदों पर होगी भर्ती
एजुकेशन डेस्क। एमपीपीएसपी द्वारा अब तक राज्य सेवा परीक्षा-2019 के लिए दो बार पदों को बढ़ाया जा चुका है। पहले जारी विज्ञापन में कुल 330 पद थे। इसके बाद वाणिज्यिक कर विभाग, श्रम विभाग और सहकारिता विभाग के 59 पदों को जोड़ा गया। इससे पदों की संख्या 389 हो गई थी। दूसरी बार में अब 145 पद और जोड़े गए हैं। अब पदों की संख्या 533 हो गए है। इधर श्रम पदाधिकारी (मुख्य निरीक्षक मोटर परिवहन कर्मकार अधिनियम) श्रम विभाग की पद संख्या 5 के स्थान पर 4 कर दी गई है।
सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्योग में सबसे ज्यादा 53 पद-
1. वणिज्यिक कर विभाग
जिला आबकारी अधिकारी | 2 पद |
आबकारी उप निरीक्षक | 19 पद |
उप पंजीयक | 6 पद |
जिला पंजीयक | 1 पद |
नगरीय विकास एवं पर्यावरण विभाग-
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रेणी ख | 10 पद |
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रेणी ग | 19 पद |
सहायक संचालक | 3 पद |
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग-
विकास खंड अधिकारी | 7 पद |
आदिम जाति, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग
जिला संयोजक/सहायक परियोजना प्रशासक/सहायक संचालन (प्रशासन) | 6 पद |
क्षेत्र संयोजक/विकास खंड अधिकारी | 19 पद |
सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्योग विभाग-
सहायक संचालक उद्योग/प्रबंधन | 53 पद |

Next News
JEE / बदले पैटर्न के बाद टॉप एनआईटी के लिए 150 से अधिक अंक लाने होंगे
जेईई-मेन-1 के लिए 9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है
NTA/ जेईई मेन्स परीक्षा 2020 का एडमिट कार्ड जारी
30 अप्रैल 2020 को जारी होगा रिजल्ट