मध्य प्रदेश / यूजी में 2.38 लाख एडमिशन, 4.99 लाख सीटें अब भी खाली
एजुकेशन डेस्क। उच्च शिक्षा विभाग के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हुए दो महीने हो चुके हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन देने की प्रक्रिया 10 जून से शुरू हुई थी। अब तक 2 लाख 38 हजार 668 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया है। इसके बाद भी 4 लाख 99 हजार 650 सीटें खाली हैं।
इन सीटाें के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। इसमें रजिस्ट्रेशन और सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। यूजी में कुल 7 लाख 58 हजार 318 सीटें हैं। वहीं जितने स्टूडेंट्स को पिछले दो राउंड में सीट अलॉटमेंट किया गया था, उनमें में 80,661 स्टूडेंट्स ने एडमिशन नहीं लिया।
प्राेफेसर इस तरह लंबी चलने वाली प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहे हैं,क्योंकि इसका सीधा असर एकेडमिक कैलेंडर पर पड़ रहा है। हालांकि, एडमिशन में देरी होने का कारण बीच प्रक्रिया में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करना भी है। पहले कॉलेज लेवल काउंसलिंग 8 अगस्त को पूरी होनी थी। अब यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। यानी एकेडमिक कैलेंडर के शुरुआती दो महीने जुलाई और अगस्त में एडमिशन प्रक्रिया में ही बीत रहे हैं।
सीएलसी में कल तक रजिस्ट्रेशन
सीएलसी की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हुई। इसके तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 13 अगस्त तक होंगे। वहीं सत्यापन की प्रक्रिया 14 अगस्त तक चलेगी। एडमिशन के लिए कॉलेजों में लिस्ट 19 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद 27 अगस्त तक एडमिशन लेना होगा।
पीजी कोर्स में 57037 एडमिशन
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स एमए, एमएससी, एमकॉम आदि में एडमिशन के लिए भी सीएलसी आयोजित की जा रही है। इसमें कुल सीटों की संख्या 135671 है। वहीं 57037 एडमिशन हुए हैं। पीजी एडमिशन के लिए 18 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन, 19 तक सत्यापन होगा। सीट की लिस्ट 21 अगस्त को जारी की जाएगी।
यूजी... भोपाल में एडमिशन
यूजी में एडमिशन |
13093 |
पीजी में एडमिशन |
3805 |
प्रदेश में ये है स्थिति
कुल सीटें |
7,58,318 |
एडमिशन |
2,38,668 |
अलॉटमेंट |
3,19,329 |
रजिस्ट्रेशन |
4,88,473 |
च्वाइस लॉक |
4,88,473 |
रजिस्ट्रेशन रद्द |
3461 |
एडमिशन रद्द |
1211 |
अपात्र |
60 |

Next News
MPPSC / आरक्षण के पेंच में उलझा प्रदेश के 2.5 लाख छात्रों का भविष्य
फिर 20 साल पहले जैसी स्थिति, 2019 की परीक्षा के लिए अब तक नोटिफिकेशन नहीं
मध्य प्रदेश बीई / 13-14 अगस्त तक होंगे एडमिशन, 36 हजार सीटें खाली
सभी टेक्निकल काेर्सेंस में एडमिशन लिए अभी जारी है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन