जेईई एडवांस्ड का कट ऑफ हुआ रिवाइज, काउंसलिंग आज से
एजुकेशन डेस्क। जेईई ऐडवांस्ड के इतिहास में पहली बार रिजल्ट घोषित होने के बाद रिवाइज्ड कट ऑफ जारी करना पड़ा। कॉमन काउंसलिंग शुरु होने से एक दिन पहले रिजल्ट रिवाइज किया गया। जिसमें 13842 स्टूडेंट्स और जोड़े गए। दरअसल आईआईटी कानपुर को यह फैसला सरकार के दबाव में लेना पड़ा। एमएचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा था कि एक सीट पर कम से कम दो अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाना नियम है, लेकिन एडवांस्ड के रिजल्ट में प्रति सीट 1.6 को ही कॉल किया है। रिजल्ट के बाद आईआईटी विशेषज्ञों ने सीटों के खाली रहने की आशंका जताई थी। रिवाइज्ड कट ऑफ के बाद प्रति सीट 2.8 स्टूडेंट क्वालिफाई हुए हैं। पिछले साल करीब 50 हजार को काउंसलिंग के लिए कॉल किया गया था। बता दें आज से जेईई एडवांस्ड की कॉउंसलिंग शुरु होगी इसके शैड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
काउंसलिंग आज से, शैड्यूल में बदलाव नहीं
- आईआईटी और एनआईटी की कॉमन काउंसलिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पूर्व कार्यक्रम के अनुसार 15 जून को ही शुरू होगी।
- सीट अलॉटमेंट के पहले राउंड का रिजल्ट 27 जून को आएगा। सातवां व अंतिम राउंड 16 व 17 जुलाई को होगा और इसका परिणाम 18 जुलाई को आएगा।
ये है काउंसलिंग शेड्यूल
तारीख |
क्या होगा? |
15 से 25 जून |
रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग |
26 जून |
डाटा, सीट एलोकेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का री-कंसीलिएशन होगा |
27 जून |
पहले राउंड का सीट एलोकेशन |
28 जून से 2 जुलाई |
रिपोर्टिंग सेंटर पर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन |
3 जुलाई |
दूसरे राउंड का सीट एलोकेशन |
6 जुलाई |
तीसरे राउंड का सीट एलोकेशन |
9 जुलाई |
चौथे राउंड का सीट एलोकेशन |
12 जुलाई |
पांचवें राउंड का सीट एलोकेशन |
15 जुलाई |
6वें राउंड का सीट एलोकेशन |
18 जुलाई |
7वें राउंड का सीट एलोकेशन |
क्यों पड़ी सप्लीमेंट्री मेरिट लिस्ट की जरुरत
- इस साल जेईई एडवांस्ड के एग्जाम में सिर्फ 18,138 स्टूडे्ट्स ही पास हुए थे।
- 2012 के बाद यह पहली बार है जब इतने कम स्टूडेंट्स एडवांस्ड एग्जाम क्वालिफाय कर पाए।
- यह देखते हुए यह फैसला लिया गया कि ऐसी मेरिट लिस्ट जारी की जाए जिसमें कुछ और स्टूडेंट्स इन सीट्स के लिए दावा कर सकें।
रिवाइज्ड कट ऑफ से 9% बढ़ा रिजल्ट
- रिवाइज्ड कट ऑफ के बाद 13850 अधिक स्टूडेंट्स क्वालिफाई हुए हैं। अब कुल 31988 स्टूड्ेंट्स को काउंसलिंग कॉल मिलेगा। अब एडवांस्ड का रिजल्ट 11.69 से बढ़कर 20.61 पहुंच गया है।
- पिछले साल 50455 को काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई किया गया था। पिछले साल की तुलना में अभी भी 18475 को कम क्वालिफाई हुए हैं।
कट ऑफ में 10 प्रतिशत की गिरावट
- आईआईटी काउंसलिंग की वास्तविक कट ऑफ अब सामने आ गई है। पिछले साल की तुलना में कट ऑफ में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस
- साल भी कट ऑफ को 35 फीसदी रखा गया था। इससे मात्र 18138 ही क्वालिफाई हुए थे। रिवाइज्ड कट ऑफ 25 प्रतिशत हो गई है।
36 अंक की गिरावट आई कट ऑफ में
केटेगरी |
पुरानी कट आॅफ |
नई कट ऑफ |
अंतर |
जनरल |
126 | 90 | 36 |
ओबीसी |
114 | 81 | 33 |
एससी |
63 | 45 | 18 |
एसटी |
63 | 45 | 18 |
निशक्त |
63 | 45 | 18 |
ओबीसी निशक्त |
63 | 45 | 18 |
अब यह है क्वालिफाय कैंडिडेट का आंकड़ा
कैंटेगरी |
पहले | अब | कुल |
जनरल | 8,794 | 8,954 | 17,748 |
ओबीसी | 3,140 | 3,824 | 6,964 |
एससी | 4,709 | 771 | 5,480 |
एसटी | 1,495 | 293 | 1,788 |
कुल | 18,138 | 13,842 | 31,980 |

Next News
जेईई एडवांस्ड: सप्लीमेंट्री मेरिट लिस्ट जारी, केंद्र सरकार ने दिए थे निर्देश
सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी होने के बाद अब 18,138 स्टूडेंट्स की जगह 31, 980 कैंडिडेट्स क्वालिफाय हो गए है।
IIT-JEE: मॉक सीट अलॉटमेंट आज से, कर सकेंगे च्वॉइस फिल
प्रतिभागी को मिलेंगे फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड के विकल्प।