करंट अफेयर्स / 25 May-18 : भारतीय नौसेना ने चालू किया चौथा एल.सी.यू.
एजुकेशन डेस्क। 2018 में 25 मई को भारतीय नौसेना ने पोर्ट ब्लेयर में अपने बेड़े में लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी MK-IV के चौथे जहाज एल.सी.यू. L54 को शामिल किया।। एक नजर आज की अन्य प्रमुख घटनाओं पर...
1. राष्ट्रपति ने नियुक्त किए ओडिशा, मिजोरम के राज्यपाल
- राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दो राज्यों ओडिशा और मिजोरम के नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं।
- राष्ट्रपति कोविंद ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में प्रोफेसर गणेशी लाल को नियुक्त किया जबकि कुमानमान राजशेखरन को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- राजशेखरन मौजूदा लेफ्टिनेंट जनरल निर्भय शर्मा की जगह लेंगे।
2. 7 लाख करोड़ रुपये की m-cap हासिल करने वाली पहली कंपनी
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के बाजार मूल्यांकन ने 25 मई, 2018 को 7 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया, जिससे यह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली कंपनी बन गई।
- टी.सी.एस. देश की सबसे मूल्यवान फर्म है, इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एच.डी.एफ.सी. बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड हैं।
- टी.सी.एस. हाल ही में 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बाजार मूल्यांकन के साथ व्यापार सत्र बंद करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी ।
3. सरकार ने किया एफ.एस.डी.सी. का पुनर्गठन
- सरकार ने राजस्व विभाग के साथ-साथ आईटी मंत्रालय के सचिवों को शामिल करने के लिए वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद का पुनर्गठन किया है।
- तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी द्वारा 2010 में एफ.एस.डी.सी. की स्थापना की गई थी।
- परिषद में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, सेबी के अध्यक्ष, वित्त सचिव, और आर्थिक मामलों, वित्तीय सेवाओं और कॉर्पोरेट मामलों के विभागों के सचिव शामिल होते हैं।
4. भारतीय नौसेना ने चालू किया चौथा एल.सी.यू.
- भारतीय नौसेना ने पोर्ट ब्लेयर में अपने बेड़े में लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी MK-IV के चौथे जहाज एल.सी.यू. L54 को शामिल किया।
- इसे ‘गार्डन रीच शिपबिल्डर एंड इंजीनियर्स’ द्वारा देश में ही डिजाइन और बनाया गया है।
- इसे आपदा राहत संचालन और दूरदराज के द्वीपों से निकासी जैसी बहु-भूमिका गतिविधियों के लिए तैनात किया जा सकता है।
- भारतीय नौसेना के इस वर्ग में कुल 8 जहाजों का निर्माण करने की योजना है।
5. फ़िशिंग के लिए सर्वाधिक लक्षित देश
- आर.एस.ए. धोखाधड़ी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत फिशिंग के लिए लक्षित शीर्ष 3 देशों में से एक है।
- फ़िशिंग द्वारा सबसे अधिक लक्षित देश कनाडा, यू.एस., भारत और ब्राजील हैं।
- रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी से 31 मार्च, 2018 के बीच हुए सभी साइबर हमलों में फिशिंग 48% का हिसेदार है।
- फ़िशिंग, भ्रामक ई-मेल और वेबसाइटों का उपयोग करके व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करने के प्रयास करने का एक तरीका है।
6. CSCs में VLEs को प्रत्यक्ष निधि सुविधा
- लघु उद्योग विकास बैंक ने सी.एस.सी. को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए आम सेवा केंद्र विशेष प्रयोजन वाहन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
- सिडबी, सिडबी की डायरेक्ट फाइनेंसिंग विंडो के तहत कम से कम 1 साल के ऑपरेशन के साथ सी.एस.सी. के ग्राम स्तरीय उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
- इस समझौते का उद्देश्य वित्तीय समावेश के दायरे में अधिक नागरिकों को शामिल करना है।
7. स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए पैनल
- 15वें वित्त आयोग ने स्वास्थ्य क्षेत्र के संतुलित विस्तार की सिफारिशों को देखने और प्रदान करने के लिए एक उच्च स्तरीय समूह का गठन किया है।
- इस समूह का नेतृत्व एम्स के निदेशक रणदीप गुलरिया द्वारा किया जाएगा।
- यह मौजूदा वित्तीय संसाधनों के उपयोग को अनुकूलित करने और देश में अच्छी तरह से परिभाषित स्वास्थ्य मानकों की पूर्ति के लिए राज्य सरकारों के प्रयासों को प्रोत्साहित करने के तरीकों का सुझाव देगा।
8. मुंबई को मिलेगी यू.ए.वी. निगरानी
- मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए, मुंबई पुलिस निगरानी के लिए मानव रहित एरियल वाहन (यू.ए.वी.) का उपयोग करने और शहर भर में ‘पैनिक बटन’ स्थापित करने की योजना बना रही है।
- ये मानक 252 करोड़ रुपये की सुरक्षित शहर परियोजना का हिस्सा हैं, जिन्हें तीन वर्षों के अन्दर पूरी तरह से लागू किया जायेगा।
- महिलाओं की सुरक्षा के लिए यू.ए.वी. का उपयोग देश में पहली बार होगा।
9. नीदरलैंड ने किया आई.एस.ए. के साथ समझौता
- नीदरलैंड ने प्रधान मंत्री मोदी और उनके डच समकक्ष मार्क रूट के बीच द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के बाद अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आई.एस.ए.) के ढांचे के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- आई.एस.ए. 2015 में पेरिस जलवायु शिखर सम्मेलन में मोदी और तत्कालीन फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रैंकोइस होलैंड के द्वारा लॉन्च किया गया था।
- इस गठबंधन का उद्देश्य जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने के लिए सौर ऊर्जा के कुशल उपयोग के लिए काम करना है।
10. मोबिकविक ने प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया यू.पी.आई.
- मोबिकविक ने अपने वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) हैंडल ‘@ikwik’ के जरिए अपने प्लेटफार्म पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को लॉन्च किया ।
- इससे उपयोगकर्ता आसानी से वी.पी.ए. और संपर्क सूची से फोन नंबर का उपयोग करके पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए यू.पी.आई. क्यू.आर. को स्कैन और उत्पन्न कर सकते हैं।
- मोबिकविक इस उद्योग में पहला है जो अपनी ऐप पर तीन मिलियन व्यापारियों के विशाल आधार तक यू.पी.आई. एक्सेस प्रदान करता है।
11. डेटा संरक्षण के नए नियम लागू
- यूरोपीय संघ के डेटा संरक्षण के नए कानून प्रभावी हो गए हैं।
- सामान्य डेटा संरक्षण विनियमन यूरोपीय संघ के नागरिकों को उनकी जानकारी को इस्तेमाल किये जाने के तरीकों के बारे में जानने का अधिक अधिकार देता है।
- यह उपभोक्ताओं को उनकी जानकारी के संसोधन और इस्तेमाल के बारे में “जानने का अधिकार” प्रदान करता है।
- इसका मुख्य सिद्धांत यह भी है कि प्रत्येक व्यक्ति को स्पष्ट रूप से उनके डेटा का उपयोग करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
12. सुशील चंद्र को मिला एक और साल का विस्तार
- केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सी.बी.डी.टी.) के चेयरमैन सुशील चंद्र को 31 मई, 2019 तक एक वर्ष का विस्तार मिला है।
- उन्होंने 2016 में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सी.बी.डी.टी.) के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।
- यह उन्हें मिलने वाला दूसरा विस्तार है।
- सी.बी.डी.टी. में अध्यक्ष के अलावा छह सदस्य हैं, और यह प्रत्यक्ष कर और आयकर विभाग से संबंधित नीति तैयार करने के लिए जिम्मेदार है।
13. दुनिया की सबसे लंबी दूरी वाली सतह से हवा की मिसाइल
- रूस के द्वारा दुनिया की सबसे लंबी दूरी वाली सतह से हवा मिसाइल का परीक्षण किया गया।
- सतह से हवा वाली इस S-500 मिसाइल ने २९९ मील दूर स्तिथ अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक को भेदा।
- रूस का दावा है कि यह मिसाइल प्रणाली पृथ्वी की सतह से 62 मील की दूरी पर अंतरिक्ष में उड़ने वाली वस्तुओं को नष्ट करने में सक्षम है।
- यह एयरक्राफ्ट, ड्रोन और हाइपर्सोनिक मिसाइल को भी भेदने में सक्षम है।
14. गुवाहाटी-बरौनी को 2021 तक मिलेगी गैस पाइपलाइन
- उर्जा गंगा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) द्वारा गुवाहाटी तक बढ़ा दिया गया है, इस शहर को 2021 तक गैस पाइपलाइन मिल जाएगी।
- 721 किलोमीटर की पाइपलाइन परियोजना धामरा, बरौनी, पारादीप और हदीया से जुड़ेगी और गुवाहाटी तक पहुंच जाएगी।
- यह 3000 करोड़ की एक परियोजना है और 2023 से परिचालित होने वाली इस परियोजना को अन्य पूर्वोत्तर स्थानों तक भी विस्तारित किया जाएगा।
15. IRCTC ने किया इक्सिगो के साथ समझौता
- विशेष रूप से होटल बुकिंग को बढ़ाने के लिए, आई.आर.सी.टी.सी. ने एक ट्रेवल मार्केटप्लेस इक्सिगो के साथ साझेदारी की है।
- इस साझेदारी के तहत, इक्सिगो से आवास की विस्तृत श्रृंखला आई.आर.सी.टी.सी. के मोबाइल और वेब प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।
- इक्सिगो गुरुग्राम में स्थित एक ट्रेवल सर्च इंजन है और यह सभी ओएस के लिए मौजूद एक मोबाइल ट्रेवल एप्लीकेशन भी है।
16. गेहूं पर सीमा शुल्क 30% बढ़ा
- घरेलू उत्पादकों की रक्षा और सस्ते आयात को रोकने के लिए सरकार द्वारा गेहूं पर सीमा शुल्क को 20% से बढाकर 30% तक किया गया है।
- विदेशी खरीद को प्रतिबंधित करने के लिए यह किया गया है ताकि किसानों को अपना एम.एस.पी. (न्यूनतम समर्थन मूल्य) मिल सके और गेहूं की घरेलू कीमतों के तहत आने वाले दबाव से बचने के लिए भी यह किया गया है।
- अखरोट के आयात शुल्क में भी 30% से 100% की वृद्धि देखी गई है।
17. भारत करेगा विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी
- इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के सम्मलेन के आयोजन में भारत मेजबान देश होगा।
- हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
- इस साल का विषय “बीट प्लास्टिक पॉलूशन: इफ यू कांट रियूज इट, रिफ्यूज इट” है।
- 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना की गई थी।

Next News
करंट अफेयर्स / 24 May-18 : म्यूनिख ग्रां प्री में तेजस्विनी ने जीता गोल्ड
प्रतियाेगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स
करंट अफेयर्स / 26 May-18 : जापान की महिलाओं ने जीता उबेर कप
प्रतियाेगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स