IIT-JEE Advanced: आज मिलेंगे रिकॉर्डेड रिस्पोंस, 29 मई को आएगी आंसर-की
एजुकेशन डेस्क, कोटा। जेईई एडवांस्ड में स्टूडेंट्स द्वारा एग्जाम में दिए गए रिस्पोंस शुक्रवार सुबह 10 बजे ही जारी किए जाएंगे। इस साल कंप्यूटर के माध्यम से दिए गए सवालों के उत्तर उनको शीट के जरिए भेजे जाएंगे। रिस्पोंस स्टूडेंट्स के मेल आईडी पर ही भेजे जाएंगे। इससे पहले रिकॉर्डेड रिस्पोंस को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ था। आईआईटी कानपुर की ओर से जारी किए गए इंफॉरमेशन ब्रोशर में एक स्थान पर 23 से 25 मई के बीच रिस्पोंस मेल करने की बात कही हुई थी। वहीं दूसरी जगह 25 मई की तारीख थी।
29 मई को जारी होगी आंसर-की
- दोनों पेपर की आंसर-की 29 मई को सुबह 10 बजे जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट पर डिस्प्ले की जाएगी।
- 29 मई सुबह 10 बजे से लेकर 30 मई शाम 5 बजे तक आंसर-की पर फीडबैक दिए जा सकते हैं।
- फीडबैक सही पाए जाने की स्थिति में ही रिवाइज आंसर की जारी की जाएगी। जबकि 10 जून को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
- इसके बाद ही ज्वाइंट सीट एलोकेशन बोर्ड की ओर से एनआईटी व आईआईटी सिस्टम के लिए कॉमन काउंसलिंग शुरू हो जाएगी।
जानें इस साल क्या रहा खास
जेईई एडवांस क्या है?
एक विशेष एंट्रेंस एग्जाम है जो आईआईटी में एडमिशन के लिए हर साल आयोजित की जाती है।
जेईई एडवांस 2018 में बदलाव
पहली बार था जब जेईई एडवांस 2018 का एग्जाम पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड रहा।
इस साल यह रहे जेईई मेन के टॉपर
1. सूरज कृष्णा भोगी
2. हेमंत कुमार चोडीपिल्ली
3. पार्थ लटूरिया
4. तारूष गोयल
5. प्रनव गोयल
6. गट्टू मैत्रै
7. प्रणव गोयल
8. पवन गोयल
9. डाकारापू भारत
10. सिमरप्रित सिंह सालूजा
1,60,716 कैंडिडेट्स ने ही कराया था एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन
- इस साल 2,31,024 कैंडिडेट्स ने जेईई मेन का एग्जाम क्लियर किया था। इनमें से सिर्फ 1,60,716 कैंडिडेट्स ने ही जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि इनमें से भी 10 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स एब्सेंट रहे।
- जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है, उनमें से 97,866 कैंडिडेट्स एसटी और अन्य रिजर्व्ड कैटेगरी से हैं, जबकि 62,850 कैंडिडेट्स जनरल कैटेगरी के हैं।
पिछले साल 23% कैंडिडेट्स ने नहीं कराया था रजिस्ट्रेशन
- साल 2017 में करीब 2 लाख 20 हजार कैंडिडेट्स ने जेईई मेन को क्लियर किया था, जिसमें से सिर्फ 1 लाख 71 हजार कैंडिडेट्स ने ही जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
- इसका मतलब 2017 में 23% कैंडिडेट्स ने जेईई एडवांस्ड के लिए अप्लाय ही नहीं किया था, जबकि 2016 में 21% कैंडिडेट्स ऐसे थे जिन्होंने जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था।
फिजिक्स का पेपर था टफ, कटऑफ नीचे जाने की संभावना
- एक्सपर्ट अज्ञात गुप्ता और बालेंदु चांदिल का कहना है कि इस साल जिस तरह से एडवांस्ड में स्टूडेंट्स की संख्या कम रही, उससे कटऑफ नीचे जाने की संभावना है।
- आईआईटी सीट के लिए एडवांस्ड में 50% मार्क्स होने जरूरी हैं, हालांकि इस साल 42% से ज्यादा मार्क्स लाने पर ही आईआईटी सीट मिलने की संभावना है।
- एक्सपर्ट्स ने बताया कि इस साल फिजिक्स का पेपर पिछले साल के मुकाबले काफी टफ रहा, जिससे कटऑफ 100 नंबर से भी नीचे जा सकता है। पिछली बार क्वालिफाइंग के लिए 126 नंबर तय किए गए थे।
आईआईटी इंस्टीट्यूट और सीटों की संख्या
क्रम | आईआईटी |
सीटों की संख्या |
1 | आईआईटी भुवनेश्वर | 350 |
2 | आईआईटी बॉम्बे | 929 |
3 | आईआईटी मंडी | 150 |
4 | आईआईटी दिल्ली | 851 |
5 | आईआईटी इंदौर | 260 |
6 | आईआईटी खड़गपुर | 1341 |
7 | आईआईटी हैदराबाद | 285 |
8 | आईआईटी जोधपुर | 180 |
9 | आईआईटी कानपुर | 827 |
10 | आईआईटी मद्रास | 838 |
11 | आईआईटी गांधीनगर | 180 |
12 | आईआईटी पटना | 225 |
13 | आईआईटी रुड़की | 975 |
14 | आईआईटी (आईएसएम) धनबाद | 912 |
15 | आईआईटी रोपड़ | 260 |
16 | आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी | 1090 |
17 | आईआईटी, गुवाहाटी | 645 |
18 | आईआईटी भिलाई | 120 |
19 | आईआईटी गोवा | 90 |
20 | आईआईटी पलक्कड़ | 120 |
21 | आईआईटी तिरुपति | 120 |
22 | आईआईटी जम्मू | 120 |
23 | आईआईटी धारवाड़ | 120 |
कुल | 10,988 |
अन्य संस्थान जो जेईई एडवांस रैंक के आधार पर देते हैं एडमिशन
- पेट्रोलियम और ऊर्जा (IIPE), विशाखापट्टनम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ
- भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बंगलौर
- विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान (आईआईएसईआर), भोपाल इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ
- विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान (आईआईएसईआर), मोहाली इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ
- विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान (आईआईएसईआर), कोलकाता इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ
- विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान (आईआईएसईआर), पुणे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ
- विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान (आईआईएसईआर), तिरुवनंतपुरम इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ
- अंतरिक्ष विज्ञान और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएसटी), तिरुवनंतपुरम
- पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी राजीव गांधी संस्थान (आरजीआईपीटी), रायबरेली
किस कैटेगरी के कितने स्टूडेंट्स ने किया एडवांस्ड का रजिस्ट्रेशन
कैटेगरी |
क्वालिफाइड |
रजिस्टर्ड |
कॉमन मेरिट लिस्ट |
111275 |
62850 |
ओबीसी |
65313 |
26057 |
एससी |
34425 |
26057 |
एसटी |
17256 |
11681 |

Next News
IIT-JEE Adavanced:गर्ल्स के लिए बढ़ाईं 779 सीट्स से गिरेगा कटऑफ
128 से नीचे जा सकता है जनरल का कटऑफ, आईआईटी कानपुर ने इंटीजर टाइप सवालों के संबंध में जारी किया क्लेरीफिकेशन, 25 को मिलेगी ORS शीट
आईआईटी गुवाहाटी 'टेक्नोथ्लोन' के विनर्स जाएंगे नासा-इसरो, 15 जुलाई से शुरू
चैम्पियमशिप में भाग लेने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।