GK/ कॉम्पिटिटिव एग्जाम 2019 में पूछे जा सकते हैं यह महत्वपूर्ण सवाल
एजुकेशन डेस्क। वर्ष 2019 में देश में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के साथ ही अन्य स्टूडेंट्स के लिए सामान्य ज्ञान की दृष्टि से ये प्रश्न उपयोगी साबित होंगे।
1. अक्टूबर, 2019 में मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स जिन्हें सेना के ओलिंपिक गेम्स भी कहा जाता है, का आयोजन कहां हुआ था?
अ. यिकैटरिनबर्ग (रूस) ब. वुहान (चीन)
स. ब्राजीलिया (ब्राजील) द. शिमला (भारत)
2. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 से 329 किससे संबंधित हैं?
अ. शिक्षा से ब. अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से
स. चुनाव (निर्वाचन) से द. राज्यपाल की शक्तियों से
3. मानव शरीर का कौनसा अंग, पित्त रस (बाइल ज्यूस)
का स्राव करता है?
अ. गुर्दा (किडनी) ब. हृदय (हार्ट)
स. मस्तिष्क (ब्रेन) द. यकृत (लीवर)
4. 1 अप्रैल, 2019 से बैंक ऑफ बड़ौदा में कौनसे दो बैंकों का विलय हो जाने से बैंक ऑफ बड़ौदा, देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया है?
अ. इलाहाबाद बैंक और यूको बैंक
ब. पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक
स. देना बैंक और विजया बैंक
द. यूनियन बैंक और यूको बैंक
5. राष्ट्रपति के द्वारा राज्यसभा के लिए कितने सदस्य नामित (मनोनीत) किए जाते हैं?
अ. 16 ब. 10
स. 12 द. 15
6. प्रतिवर्ष ‘विश्व ओजोन दिवस’ किस दिन मनाया जाता है?
अ. 24 जनवरी को ब. 14 अक्टूबर को
स. 25 नवंबर को द. 16 सितंबर को
7. ‘कथा सरित्सागर’ के रचयिता कौन हैं?
अ. सोमदेव ब. कुन्तक
स. बिल्हण द. कालिदास
8. इंटरनेट सर्च इंजन ‘बायडू’ किस देश से संबंधित है?
अ. जापान ब. अमेरिका
स. चीन द. दक्षिण कोरिया
9. भारत में मुगल वंश के पहले शासक बाबर की आत्मकथा (ऑटो-बायोग्राफी) का नाम क्या है?
अ. बाबरविहाया ब. बाबरनामा
स. बाबरमुबारक द. मुगलनामा
10. दांदेली वन्यजीव अभयारण्य (वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी) भारत के किस राज्य में स्थित है?
अ. राजस्थान ब. त्रिपुरा
स. केरल द. कर्नाटक
उत्तर
1. ब 2. स 3. द 4. स 5. स
6. द 7. अ 8. स 9. ब 10. द

Next News
करंट अफेयर / 23 नवंबर 2019ः प्रतियोगिता परीक्षा के लिए इस हफ्ते की महत्वपूर्ण घटनाओं से संबंधित प्रश्न
इस क्वेश्चन पेपर से आप अपनी तैयारी को मजबूती दे सकते हैं
Success Strategy / गोल्स लिखने से सफलता की संभावना 42 फीसदी ज्यादा होगी
स्टडीज कहती हैं कि अगर आप किसी चीज के बेहतर रिजल्ट्स चाहते हैं तो उसे पेपर पर लिख लें