एम्स का रिजल्ट घोषित, 100 पर्सेंटाइल के साथ चार ने किया टॉप
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) ने सोमवार को प्रवेश परीक्षा 2018 के नतीजे जारी कर दिए। इस साल 100 पर्सेंटाइल के साथ चार कैंडिडेट्स ने टॉप किया है। 26 मई और 27 मई को हुई प्रवेश परीक्षा के जरिए देशभर के 9 एम्स संस्थानों की एमबीबीएस की 807 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट एम्स की आधिकारिक वेबसाइट (aiimsexams.org) पर चेक कर सकते हैं।
ऐसे देखें रिजल्ट
- कैंडिडेट एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.org पर जाकर लॉगइन करना होगा।
- लॉगइन करने के बाद एमबीबीएस एंट्रेस एग्जाम रिजल्ट 2018 की लिंक पर क्लिक करें।
- क्ल्कि करते ही एक नया पेज खुल जाएगा।
- इसमें मांगी गई सारी जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि भरें।
- आपका रिजल्ट खुल जाएगा, आप इसकी प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
इस साल इतना रहा कटऑफ
कैटेगरी | कटऑफ पर्सेंटाइल |
जनरल | 98.83 |
ओबीसी | 97.01 |
एससी/एसटी | 93.65 |
रोल नंबर |
कैटेगरी | रैंक |
बायोलॉजी पर्सेंटाइल |
केमिस्ट्री पर्सेंटाइल | फिजिक्स पर्सेंटाइल | जीके पर्सेंटाइल |
ओवरऑल पर्सेंटाइल |
8048940 |
जनरल | 1 | 100.0000000 | 99.9404672 | 100.0000000 | 97.8752192 |
100.0000000 |
8361798 |
जनरल | 2 | 99.8975042 | 99.9788668 | 100.0000000 | 98.4710159 |
100.0000000 |
8223439 |
जनरल | 3 | 99.8116821 | 99.9946501 | 99.9978600 | 99.9786002 |
100.0000000 |
8306747 |
जनरल | 4 | 98.4718781 | 100.0000000 | 99.9702245 | 99.7447813 |
100.0000000 |
8437987 |
एससी | 5 | 99.9323739 | 99.9788668 | 99.9978867 | 99.4928042 |
99.9989433 |
8328539 |
जनरल | 6 | 99.7054351 | 99.9829854 | 99.9968098 | 99.0695152 |
99.9989366 |
8203142 |
जनरल |
7 | 99.9240309 | 99.9989300 | 99.9882301 | 99.6897035 |
99.9989300 |
8016875 |
जनरल |
8 | 99.7045007 | 100.0000000 | 99.9956703 | 99.9848462 |
99.9989176 |
8385235 |
जनरल |
9 | 99.9471671 | 99.9101841 | 99.9989433 | 98.4710159 |
99.9978867 |
8394712 |
जनरल |
10 | 99.8372747 | 99.9989433 | 99.9947167 | 92.6234705 | 99.9978867 |
कब हुए थे एग्जाम
- एग्जाम 26 मई और 27 मई 2018 को आयोजिच हुए थे
कितने कैंडिडेट्स हुए शामिल
- इस साल एम्स एग्जाम में लगभग 2 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।
कितने सेंटर्स पर हुआ एग्जाम
- इस साल एग्जाम के लिए देश भर में 171 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे।
कितनी है कुल सीटें
- देश भर के 9 एम्स कॉलेजों की कुल 807 सीटों के लिए एग्जाम हुआ।
3 जुलाई को होगी काउंसलिंग
- एमबीबीएस कोर्सेस में एडमिशन के लिए 3 जुलाई को काउंसलिंग शुरू होगी।
- काउंसलिंग का पहला चरण 3 से 6 जुलाई, दूसरा चरण 2 अगस्त से और तीसरा चरण 4 सितंबर को होगी।
- इसके बाद ओपन काउंसलिंग 27 सितंबर से शुरू होगी।
ऐसे भरी जाएंगी सीटें
- ये सभी सीटें इंटर कंबर्टेबल हैं अर्थात ओपन राउंड में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित सीटों पर योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने पर ये सीटें सामान्य वर्ग को स्थानांतरित कर दी जाती है।
- एम्स-2018 का एग्जाम परिणाम 18 जून को घोषित होगा। 2017 में ऑल इंडिया रैंक 1500 तक के स्टूडेंट्स को एम्स में एडमिशन मिला था।
- प्रत्येक साल की स्थिति को देखते हुए 2018 में ऑल इंडिया रैंक 1300-1400 तक के स्टूडेंट्स को एम्स में एडमिशन मिलने की संभावना है।
कहां मिलेगा एडमिशन
- मेडिकल के छात्रों के लिए एम्स हर साल ऑल इंडिया लेवल पर MBBS कोर्स एंट्रेंस एग्जाम कंडक्ट करता है।
- इस एग्जाम से उम्मीदवारों को दिल्ली, पटना, भोपाल, जोधपुर, भुवनेश्वर, ऋषिकेश, रायपुर, गुंटुर और नागपुर कैंपस में एडमिशन दिया जाता है।
807 सीट्स के लिए हुआ एग्जाम
- एम्स एमबीबीएस 2018 प्रवेश परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को नौ अलग-अलग एम्स संस्थानों में 807 सीटों के लिए एग्जाम लिया जा रहा है।
कॉलेज | सीट्स |
एम्स दिल्ली | 107 |
एम्स भोपाल | 100 |
एम्स भुवनेश्वर | 100 |
एम्स जोधपुर | 100 |
एम्स पटना | 100 |
एम्स रायपुर | 100 |
एम्स ऋषिकेश | 100 |
एम्स नागपुर | 50 |
एम्स गुंटूर | 50 |
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
रोल नंबर वाइज देखने के लिउ इस लिंक पर क्लिक करें

Next News
नीट काउंसलिंग: स्टूडेंट्स को भरना होगा ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने का अनुबंध पत्र
26 जून को आएगी नीट की स्टेट मेरिट लिस्ट और 30 जून तक कर सकेंगे फर्स्ट काउंसिलिंग के लिए च्वॉइस फिल
एम्स रिजल्ट: एलिजा बंसल ने किया टॉप, रमणीक कौर दूसरे नंबर पर
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर चेक कर सकते हैं।