इतिहास में आज (06/11/2018) / 101 साल पहले गृहयुद्ध के बाद फिनलैंड ने रूस से खुद की आजादी की घोषणा की थी
1917- आज ही के दिन (06/11/2018) फिनलैंड ने रूस से खुद की आजादी की घोषणा की थी। आधिकारिक तौर पर फिनलैंड उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र का देश है। इसकी सीमाएं पश्चिम में स्वीडन, पूर्व में रूस और उत्तर में नॉर्वे से लगी हुई हैं। फिनलैंड की खाड़ी के पार दक्षिण में एस्टोनिया है। फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी और आबादी 53 लाख है। ज्यादातर लोग दक्षिण में रहते हैं। आकार में यह यूरोप का आठवां सबसे बड़ा और आबादी में सबसे कम आबादी वाला देश हैं। देश के बहुसंख्यक लोगों की मातृभाषा फिनिश है। करीब 5.5 फीसदी आबादी स्वीडिश बोलती है। दरअसल, फिनलैंड स्वीडन का एक हिस्सा भी रहा था। साल 1809 में रूस ने इस पर कब्जा कर लिया था। रूस से गृहयुद्ध के बाद फिनलैंड ने आजादी की घोषणा की थी। फिनलैंड 1955 में संयुक्त राष्ट्र संघ और 1995 में यूरोपीय संघ और यूरोजोन में शामिल हुआ। फिनलैंड को दुनिया का दूसरा सबसे अधिक स्थिर देश भी माना जाता है।
खास : साल 2018 की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के मुताबिक फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। फिनलैंड के लोग जज्बाती तौर पर अंतर्मुखी होते हैं।

Next News
इतिहास में आज (05/12/2018) / 47 साल पहले भारत ने बांग्लादेश को देश के रूप में मान्यता दी थी, उससे पहले वह गुलाम था
भारत ने बांग्लादेश की आ जादी के लिए पाकिस्तान से युद्ध किया था।
इतिहास में आज (07/12/2018) / 30 साल पहले आर्मीनिया में भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत हुई थी, एक लाख लोग बेघर हुए थे
भूकंप के झटके स्पिटक और ग्यूम्री शहरों में लगे थे। दोनों ही शहर भूकंप के जोन हैं।